कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष ने ईसीएल कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के नारायणकुड़ी हाईवाल माइनिंग परियोजना किया दौरा

 

जामुड़िया। कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष पी. एम. प्रसाद ने शनिवार ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नारायणकुड़ी हाईवाल माइनिंग परियोजना का दौरा किया। ग़ौरतलब है कि उनके साथ कोल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी) बी. वीरा रेड्डी व ईसीएल के निदेशक (तकनीकी) नीलाद्रि राय भी मौजूद रहे। इस दौरान अध्यक्ष महोदय ने नारायणकुड़ी हाईवाल माइनिंग परियोजना का विधिवत जायज़ा लिया और उत्पादन-उत्पादकता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *