
मैथन आदर्श सेवा समिति की 23 व वार्षिक कार्यक्रम पारितोषिक वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कल देर रात समाप्त हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सी डब्लू सी के निदेशक सह सदस्य सचिव शशि राकेश वा डीवीसी के अधीक्षक अभियंता राकेश केसरी संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस उपलक्ष में समिति के अध्यक्ष अशोक मंडल, उपाध्यक्ष विनोद सिंह, डीवीसी के पूर्व कार्यपालक अभियंता चितरंजन साहा ,केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक अनिरुद्ध पाठक ,तहलाद अहमद, समाजसेवी रेवा सेनगुप्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव शंकर गांगुली ने किया।

कार्यक्रम में उद्घाटन गीत नन्हे कलाकार मयूख साहा ने किया जबकि उद्घाटन नृत्य श्रीजयी गांगुली ने प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल तथा झारखंड के विभिन्न विद्यालयों से तीन विभाग में कुल 78 बच्चे भाग लिए जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में पांच विभाग में 187 बच्चे भाग लिए। इसके अलावा बच्चों के लिए सज के आओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के वर्धमान से हास्य कलाकार धीरज चक्रवर्ती तथा कुल्टी के श्रीमती अपर्णा मजूमदार तथा उनके ग्रुप द्वारा गीति नाटक एवं कविता पाठ लोगों ने काफी सराहना की। प्रतियोगिता में प्रथम से पंचम स्थान तक सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा रक्तदाताओं को मोमेंट यम तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वर्ष 2023 में अच्छे खेल के लिए बजरंगी प्रियरंजन, गांव के कीर्तन व इंस्ट्रूमेंट वादक श्यामा बाउड़ी तथा सहायक अभियोजन पदाधिकारी में नियुक्ति अभिषेक चौबे को मास अवार्ड-2023 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शंकर गांगुली, गोराचंद मंडल, प्रेम यादव, सुदामा शर्मा, अपूर्वा साहा, असित बोस ,आशीष गांगुली, फटीक सरकार, विपुल मंडल आदि का सराहनीय योगदान रहा।
