रानीगंज/रानीगंज लायंस डीएवी पब्लिक स्कूल में त्रिदिवसीय चरित्र निर्माण शिविर का समापन समारोह पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डीएवी संस्थान पश्चिम बंगाल के प्रमुख क्षेत्रीय अधिकारी सुश्री पापिया मुखर्जी ने डीएवी स्कूल पत्रिका का विमोचन किया एवं कहा कि मानव मूल्यों के आधार पर डीएवी संस्था बच्चों का चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह वेद मानव जीवन का अभिन्न अंग है, जो समाज को एक नई दिशा और रोशनी प्रदान करती है। उन्होंने कहा हमारा देश सभ्यता और संस्कृति का देश है। शिविर में वैदिक संस्कृति की मूल मान्यताओं एवं आदर्श से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया है। चरित्र निर्माण शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नैतिक मूल्यों को विकसित करना और उन्हें एक बेहतर और जिम्मेदार नागरिक बनाना था। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित आचार्य ब्रह्मदत्त शास्त्री जी एवं आचार्य धर्म प्रकाश शास्त्री जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। वेद मंत्र और भजनों के उच्चारण से माहौल पवित्र हो गया। समापन समारोह के मौके पर विद्यार्थियों ने ऋषि दयानंद सरस्वती जी के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिसका मूल विषय मानव को सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वासों और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं से मुक्त कराना था। स्कूल की प्रिंसिपल मंदिरा दे की प्रशंसा स्कूल के उच्च अधिकारियों ने व्यक्त की ।
