साधु एवं विद्यार्थियों को वितरित किए 51 सौ दीपक, 22 को मनायेंगे घर-घर दीवाली

मथुरा। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर वृंदावन में भी घर-घर एवं सभी मंदिरों तथा आश्रमों में भव्य दीपोत्सव मनायी जायेगी। इसके लिए परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज में महामंडलेश्वर स्वामी श्री राधाप्रसाद देव जू महाराज के सानिध्य में धर्म रक्षा संघ ने वृन्दावन के साधु-संतों एवं विद्यार्थियों को मिट्टी के दीपक दिए गए। प्रत्येक साधु एवं विद्यार्थी को 5-5 दीपक दिये गए। कुल 51 सौ दीपकों का वितरण किया। इस मौके पर सभी संतों को भोजन प्रसाद का वितरण किया गया।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण केवल एक मंदिर का निर्माण नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान के जागरण का उद्घोष और रामराज्य का आगाज है। उन्होंने कहा कि हम सभी से आग्रह करते हैं कि 22 जनवरी को त्यौहार के रूप में मनाएं। भगवान राम के नाम पर घर के बाहर, मंदिरों में पांच दीपक अवश्य जलाएं।

महंत मोहनी बिहारी शरण ने कहा कि 500 वर्षों के अन्तराल के बाद अयोध्या में राम जन्मभूमि पर रामलला 22 जनवरी को विराजने जा रहे हैं। इन पांच वर्ष के दौरान भारत की करीब 25 पीढ़ियों ने राम मंदिर के मुद्दे पर देश के संघर्ष को देखा। हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि हमारे सामने राम मंदिर निर्माण का सपना साकार होने जा रहा है।

इस अवसर पर श्रीदास प्रजापति, कुंज बिहारी दास, डॉ सुमिर विश्वास, आदित्य शर्मा, किशन दास, अनुराग शास्त्री, बिहारी दास, शिवम शास्त्री, यश पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?