एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर लौटे दो नवोदित डॉक्टरों को नेताजी सेवा केंद्र की ओर से किया गया सम्मानित

विधायक डॉ.बिजन मुखर्जी ने दी शुभकामनाएं, बोले—जनसेवा को बनाएं प्राथमिकता

जामुड़िया। जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के तपसी पंचायत अंतर्गत कुनुस्तोड़िया मोड़ स्थित नेताजी सेवा केंद्र में क्षेत्र के दो युवाओं के एमबीबीएस डॉक्टर बनने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवोदित एमबीबीएस डॉक्टर  प्रियंका मंडल और गौरव दास को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। दोनों की सफलता से उनके परिवार के साथ स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल रहा।इस अवसर पर जामुड़िया विधायक डॉ बिजन मुख़र्जी और नेताजी सेवा केंद्र के सदस्यों ने दोनों नवोदित चिकित्सकों को फूलों का गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों डॉक्टरों के परिजन भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि क्षेत्र के दो युवाओं का चिकित्सा शिक्षा पूरी कर चिकित्सक बनना अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। वही कार्यक्रम में जामुड़िया के विधायक डॉ. विजन मुखर्जी ने दोनों नवोदित चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने चिकित्सा पेशे में मरीजों के प्रति जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और सेवा भावना के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक का दायित्व केवल मरीज का उपचार करना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों को उचित मार्गदर्शन और भरोसा देना भी है।

विधायक डॉ. विजन मुखर्जी ने प्रियंका मंडल और गौरव दास से अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा को भी प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों चिकित्सक अपनी मेहनत, ज्ञान और सेवाभाव के माध्यम से परिवार के साथ-साथ जामुड़िया क्षेत्र का नाम भी रोशन करेंगे। वही नेताजी सेवा केंद्र के सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं की शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर आगे भी इस तरह के प्रयास जारी रखे जाएंगे। दोनों नवोदित चिकित्सकों ने भी सम्मान मिलने पर आभार जताया और भविष्य में अपने ज्ञान का उपयोग समाज की सेवा के लिए करने का संकल्प व्यक्त किया। सम्मान समारोह में पंकज सिंह, राजू मंडल, समाजसेवी अजय खेतान, दीपक दास और राकेश गिरी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों नवोदित चिकित्सकों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। परिजनों ने भी सम्मान के लिए नेताजी सेवा केंद्र के सदस्यों और स्थानीय लोगों के प्रति आभार जताया।
है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *