एंजॉय की सामाजिक पहल : 11 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर ।

हावड़ा । सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी के. डी. अग्रवाल के नेतृत्व में एंजॉय टोडो ने हावड़ा स्थित एंजॉय फैक्ट्री (वर्क्स) में दिव्यांगजनों के लिए सहायता कार्यक्रम आयोजित किया । इस अवसर पर 4 ट्राइसाइकिल और 7 व्हीलचेयर वितरण कर 11 जरूरतमंद लाभार्थियों को सुविधा प्रदान की गईं । सहायता पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता झलक रही थी । पंकज अग्रवाल एवं विशाल अग्रवाल ने बताया एंजॉय पोटैटो चिप्स एंड नमकीन्स की टीम के डी अग्रवाल के नेतृत्व में सामाजिक सरोकारों के प्रति निरंतर सक्रिय रहती है । अम्फान तूफान और कोरोना काल जैसी कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने के साथ ही कंपनी दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, निःशुल्क नेत्र जांच, चश्मे तथा मोतियाबिंद के फेको ऑपरेशन जैसी सेवाएँ भी उपलब्ध कराती है । जरूरतमंदों की सहायता और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा । एंजॉय प्लांट के प्रमुख अनिल तिवारी सहित कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *