
कोलकाता । गणेश चतुर्थी के अवसर पर बांसतल्ला का महाराजा का अलौकिक दर्शन कर श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो गये । आयोजन कोमल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया । महोत्सव में पधारे अतिथियों, श्रद्धालु भक्तों का स्वागत नरेन्द्र अग्रवाल, झबरू (बसन्त) दुजारी, दीपक बंका, दीपू विद्यासरिया, श्रीबल्लभ दुजारी, उत्तम सोनकर ने किया । उत्सव का विशेष आकर्षण श्रीगणेश भगवान के 1008 मंत्रों की थीम पर आकर्षक पूजा मंडप था । गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयकारों, भजनों की अमृत वर्षा के साथ भगवान गणेश की स्तुति और उनके मंगलकारी स्वरूप का आह्वान श्रद्धालु भक्तों ने किया ।

सुनीता, अनीता दुजारी, कुणाल – वेदिका दुजारी, वैभव, केशव दुजारी, नारायण – राजश्री डागा, नीतू राठी, रामकुमार मूंधड़ा, ऋषभ मूंधड़ा, राजीव, विकास दुजारी, श्वेता विद्यासरिया, नीलम भट्टड़ एवं श्रद्धालु भक्त सक्रिय रहे ।
