गणपति बप्पा मोरया… जयकारों से गूंजा श्री सिद्धिविनायक देवस्थानम

कोलकाता । श्री सिद्धिविनायक देवस्थानम में गणेश चतुर्थी महोत्सव आस्था, श्रद्धा और भक्ति भावना से मनाया जा रहा है । भगवान श्रीगणेश के अलौकिक दर्शन करने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि, राज्य के मंत्री डॉ. अजय पोद्दार, उमेश राय, एस के मोहनका (आई जी, सी आई एस एफ), विधायक विजय ओझा, समाजसेवी ओम जालान, ललित बेरीवाल, अशोक तोदी, मनीष बेरीवाल, प्रियंका टिबरेवाल एवं विशिष्ट समाजसेवी सिद्धिविनायक देवस्थानम पहुंचे । उन्होंने मंदिर में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर दर्शन किये । मंदिर की ओर से राज्यपाल तथा अतिथियों का स्वागत राधेश्याम गोयनका, राजकुमार गोयनका, सुशील गोयनका, सुभाष मुरारका एवं कार्यकर्ताओं ने किया । सिद्धिविनायक देवस्थानम में गणपति बप्पा के भव्य दरबार, मंदिर की मनमोहक सजावट, चारों ओर गूंजते जयकारे और दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने इस धार्मिक आयोजन को यादगार बना दिया, गणपति की भक्ति के रंग में रंगा नजर आया । प्रतिदिन अभिषेक, गणेश पंचायतन हवन, दूर्वाचन, आरती में शामिल हो कर एवं भगवान श्रीगणेश के अलौकिक दर्शन कर श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो रहे हैं । महोत्सव में श्री श्याम मंडल, नूतन बाजार, श्री सखियाँ (बीकानेर), श्री श्याम अग्रवाल, प्रियांशु जगनानी भजन संध्या में भजनों की अमृतवर्षा से श्रद्धालु भक्तों को भाव विभोर कर रहे हैं । धर्मानुरागी, समाजसेवी राधेश्याम अग्रवाल, राधेश्याम गोयनका, राजकुमार गोयनका, प्रदीप नैयर, सुभाष मुरारका, मोहन गोयनका, देवकीनंदन गुप्ता, बनवारीलाल चौधरी, राजकुमार कटारूका, आलोक बेनीरामका, सुनील अग्रवाल, उदय चौधरी, गोपाल भालोटिया, कमल सराफ, शैलेश बाजला, सुभाष सराफ, अर्जुन धवन, रामलाल तिवारी, मनोज नाथानी एवं कार्यकर्ता महोत्सव की सफलता के लिये सक्रिय हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *