गोयनका मंदिर मैं दीपावली का त्योहार दादी जी के साथ


श्री श्री बीरां बरजी सेवा समिति के तत्वावधान में 30 अक्टूबर शुक्रवार को गोयनका मंदिर कोलकाता मे गोयनका परिवार की कुलदेवी श्री बीरां बरजी दादी का मंगल पाठ एवं कीर्तन का आयोजन दादी की अनन्य भक्त श्रीमती विद्या देवी गोयनका एवं उनके पुत्र कमल कुमार गोयनका पुत्रवधू बीना गोयनका तथा परिवार के सदस्य अभिनव गोयनका, अंकिता गोयनका, हिमांशु गोयनका आयुषी गोयनका, इनाया गोयनका द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास के साथ कराया गया । पवन गोयनका द्वारा भजनों के साथ पाठ वाचन किया गया जिसमें गोयनका परिवार की सभी बहू बेटियों द्वारा अत्यंत उत्साह पूर्वक सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा दादी जी का गुणगान किया।
दीपावली से पूर्व आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में कुलदेवी बीरां बरजी दादी जी का मनमोहक एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया तथा चुनड़ी, गजरा के साथ छप्पन भोग, फल, मिष्ठान, मेवा, पान, का भोग लगाया गया। दादी जी की रसोई में सभी भक्तों ने आनंदपूर्वक सुस्वादु प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर गोयनका परिवार तथा मारवाड़ी समाज के अनेक सम्मानित महानुभाव एवं बहू बेटियां की उपस्थित उल्लेखनीय रही यह जानकारी समिति के सचिव सुभाष चंद्र गोयनका ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *