
कोलकाता । गणेश चतुर्थी के अवसर पर बांसतल्ला का महाराजा का अलौकिक दर्शन कर श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो रहे हैं । आयोजन कोमल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है । 12 से 15 सितम्बर तक आयोजित महोत्सव का राज्य के मंत्री दिलीप घोष के कमलों से उद्घाटन सम्पन्न हुआ ।

मंत्री दिलीप घोष, विधायक विजय ओझा, पूर्व डिप्टी मेयर मीना पुरोहित, संतोष पाठक, गुलाब सिंह, सुरेन्द्र अग्रवाल, रामकुमार सारडा एवं अतिथियों का स्वागत नरेन्द्र अग्रवाल, झबरू (बसन्त) दुजारी, दीपक बंका, दीपू विद्यासरिया, श्रीबल्लभ दुजारी, उत्तम सोनकर ने किया । उत्सव का विशेष आकर्षण श्रीगणेश भगवान के 1008 मंत्रों की थीम पर आकर्षक पूजा मंडप है ।

सुनीता, अनीता दुजारी, वैभव, कुणाल दुजारी, रामकुमार मूंधड़ा, ऋषभ मूंधड़ा, अनिल सोनी, केशव दुजारी, श्वेता विद्यासरिया, नीलम भट्टड़, रामकुमार मूंधड़ा, प्रदीप उपाध्याय, राजू बाजपेई एवं श्रद्धालु भक्त सक्रिय रहे ।
