
कोलकाता । श्री श्री सिद्धि विनायक भक्त मंडल के तत्वावधान में कोठारी पार्क (नीम्बूतल्ला))में 26 वें गणेश महोत्सव के उद्घाटन समारोह में विधायक विजय ओझा, पूर्व डिप्टी मेयर मीना पुरोहित, पूर्व विधायक विवेक गुप्ता, समाजसेवी सुरेन्द्र अग्रवाल, विजय डोकानिया, आनन्द शर्मा, सुशील केडिया, संतोष जैन, रमाकांत अग्रवाल, विनोद अग्रवाल एवं अतिथियों ने श्रीगणेश भगवान का पूजन किया तथा सभी श्रद्धालु भक्तों को शुभकामना दी ।

सीताराम सत्संग समिति द्वारा सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ के आयोजन में सभी भाव विभोर हो गये ।
संस्था के सचिव देवेन्द्र सिंह ने बताया 13 से 17 सितंबर तक चलने वाले महोत्सव के दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे । संस्था के संस्थापक जनार्दन अग्रवाल, चेयरमैन सजन शर्मा (योगाचार्य), अध्यक्ष अमरनाथ सिंह (मुन्ना), सचिव देवेन्द्र सिंह, स्वागताध्यक्ष विनय सिंह, सुरेन्द्र भंडारी, शंकरलाल सोमानी, नवरतन झवर, दिनेश बिहानी, विजय बिन्नानी, दिनेश पाण्डेय मधुसूदन सफ्फड़, हनुमान पेड़ीवाल, हरीश पारीक एवं कार्यकर्ता सक्रिय हैं । संचालन सच्चिदानंद पारीक ने किया ।
