नागरिक स्वास्थ्य संघ एवम् प्रकाश पारख परिवार का सेवाकार्य

अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित संघ नेत्रालय में सेवा की सराहना ।

कोलकाता । सेवा और संकल्प की 75 वर्षों की यात्रा में नागरिक स्वास्थ्य संघ ने प्रकाश पारख चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से 55 नागरिकों की आंख में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया । सेवा शिविर के उद्घाटनकर्ता डॉ. प्रकाश पारख, रोहित पारख, मोहित पारख एवम् अतिथियों का स्वागत नागरिक स्वास्थ्य संघ के उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार डागा सचिव विकास चन्द चांडक, अविनाश गुप्ता, आलोक दम्मानी, संजय मूंधड़ा, राजकुमार कोठारी एवम् कार्यकर्ताओं ने किया । इन्द्र कुमार डागा ने नेत्र चिकित्सा के प्रति जागरूकता, परोपकार एवम् निःस्वार्थ भावना से प्रकाश पारख परिवार के सेवा कार्यों की सराहना की । समाजसेवी डॉ. प्रकाश पारख, रोहित एवं मोहित पारख ने नागरिक स्वास्थ्य संघ के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता के मार्गदर्शन में सेवाकार्य की सराहना की एवं हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया ।


डॉ. प्रकाश पारख ने संघ नेत्रालय में डॉ. अरिन्दम राय, डॉ. मानस पाल, डॉ. एस एस चटर्जी एवं मेडिकल स्टाफ की सराहना करते हुए सेवाभावी कार्यकर्ताओं की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की । विकाश चन्द चांडक ने बताया अत्याधुनिक ओ सी टी एवं लेजर मशीन, फ़ेको मशीन, ऑटो रिफ्रेक्टो मीटर सहित अत्याधुनिक मशीनों की सुविधा से संघ नेत्रालय नागरिकों की नेत्र चिकित्सा के प्रति संकल्पित है । पारख परिवार ने रोगियों को उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामना दी । धन्यवाद ज्ञापन आलोक दम्मानी ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *