सत्य, अहिंसा, कर्म, और मोक्ष जैसे सिद्धांतों पर आधारित एक जीवन पद्धति है — भागवताचार्य स्वामी त्रिभुवनपुरी महाराज

 

सनातनी योद्धा सम्मान गौरव बोध है ।

कोलकाता । श्री श्री जगन्नाथ मन्दिर सेवा संस्थान, कल्याणी की ओर से भागवताचार्य स्वामी त्रिभुवनपुरी महाराज के सानिध्य में श्री रामेश्वरनाथ महादेव मन्दिर में विशिष्ट सामाजिक कार्यकर्ताओं को सनातनी योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया । पोद्दार सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. अशोक पोद्दार ने कल्याणी में निर्माणाधीन भगवान श्री जगन्नाथ के मंदिर, गुरुकुल गौशाला एवं विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी ।

समाजसेवी के डी अग्रवाल, इन्द्र कुमार डागा, विकाश चन्द चांडक, अविनाश गुप्ता, डॉ. प्रकाश सणखत, जगमोहन जोशी, सुबेश उपाध्याय, सुरेश कौशल, अमित गुप्ता, गोविन्द गुप्ता, योगेश अवस्थी, मुकेश मेहरा को सम्मानित करने पर सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर की । स्वामी त्रिभुवनपुरी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा सनातन का अर्थ है शाश्वत, यह किसी एक संप्रदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्य, अहिंसा, कर्म, और मोक्ष जैसे सिद्धांतों पर आधारित एक जीवन पद्धति है । उन्होंने सनातन हिन्दू धर्म के सिद्धान्त का जीवन में पालन करने की प्रेरणा दी । समाजसेवी के डी अग्रवाल ने वैदिक सनातन संस्कृति एवं धार्मिक ग्रंथ वेद के सिद्धांत का जीवन में अनुसरण करने का निवेदन किया । इन्द्र कुमार डागा एवं सभी कार्यकर्ताओं ने कहा सनातनी योद्धा सम्मान प्राप्त करने पर गौरव बोध हो रहा है । संयोजक राजेन्द्र कुमार सोनी ने संचालन एवम् सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *