
कोलकाता । श्री केडिया सभा की ओर से श्रद्धेय उमाशंकर केडिया की स्मृति में स्वेच्छा रक्तदान शिविर में 111 नागरिकों ने रक्तदान किया । भागवताचार्य बाल व्यास श्रीकांत शर्मा, विधायक विजय ओझा, रामकिशन केडिया (आई आर एस) ने श्री केडिया सभा एवम् रक्तदाताओं की मानव सेवा की सराहना की । पार्षद मीना पुरोहित, अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव केदारनाथ गुप्ता, दयानन्द भामा, मनोज पराशर, एवम् अतिथि वक्ताओं ने कहा भारत में रोगियों की चिकित्सा, उनको जीवन दान के लिये रक्त की कमी है । रक्तदान मानव सेवा है । वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए कार्यकर्ताओं को सामाजिक सेवा कार्यों की प्रेरणा दी ।

श्री केडिया सभा के अध्यक्ष अनिल केडिया, उपाध्यक्ष मुरारी केडिया, विनय राणासरिया, सचिव मोहन केडिया, गोवर्धन, भरत, संयोजक विजय, ओमप्रकाश, मयंक, संजीव, महिला समिति एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया । जगदीश प्रसाद केडिया, मनमोहन, गोपीकिशन, रामअवतार, बलदेव, अरुण, संतोष, विनोद, प्रकाश, राजकुमार, निर्मल, निखिल, अमित, सुमित, विनय, सचिन, सुशील, अजय केडिया, पवन, शंकर केडिया एवम् कार्यकर्ता सक्रिय रहे । कार्यक्रम का संचालन मनमोहन केडिया ने किया । बी एन आई मोनार्क, लायन्स क्लब ऑफ कलकत्ता नॉर्थ एवं ब्रेबोर्न रोड के लायन बंधुओं के सहयोग के प्रति मोहन केडिया ने आभार व्यक्त किया ।
