ईसीएल : कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में ई एंड एम संबंधी कार्यशाला

सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत हुई कार्यशाला

जामुड़िया। ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में गत 17 अगस्त से तीन माह व्यापी सतर्कता जागरूकता अभियान चल रहा है जिसके तहत विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यशालाओं का आयोजन कर संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को पारदर्शी तरीके से कार्य करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में वैद्युतिकी व यांत्रिकी (ई एंड एम) विभाग से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें ईसीएल मुख्यालय से जीएम (पावर व एचआरडी) श्री अरुण कुमार एवं श्री मन्नू चौधरी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर क्षेत्र के वैद्युतिकी व यांत्रिकी अभियंताओं को प्रशिक्षित किया और उन्हें अपने कार्यों में सतर्कता और पारदर्शिता बरतने हेतु प्रोत्साहित किया। उल्लेखनीय है कि कार्यशाला के आरंभ में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अमित कुमार सिन्हा ने उपस्थित सभी का स्वागत किया और कहा कि मुख्यालय से आए श्री अरुण कुमार और श्री मन्नू चौधरी की विशिष्ट उपस्थिति एवं संबोधन से हम सभी का ज्ञानवर्धन होगा एवं हमें अपनी कार्यशैली को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *