आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला

आसनसोल। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 16 पुलिस उप-निरीक्षकों (एसआई) एवं परिवीक्षाधीन उप-निरीक्षकों (पीएसआई) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों तत्काल अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रशासनिक फेरबदल जनहित और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों के अनुभव और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न थानों, जांच शाखाओं और आउट पोस्टों में नई तैनाती की गई है।जारी आदेश के अनुसार, एसआई (यूबी) संजीव डे को दुर्गापुर थाना प्रभारी के पद से स्थानांतरित कर एडीपीसी की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) एवं नारकोटिक्स सेक्शन में भेजा गया है। एसआई (यूबी) मानव घोष को आसनसोल साउथ पुलिस पिकेट के प्रभारी पद से दुर्गापुर थाना प्रभारी बनाया गया है। एसआई (यूबी) अमर नाथ दास को डिटेक्टिव डिपार्टमेंट से रानीगंज थाना भेजा गया है। इसी प्रकार एसआई (यूबी) उज्ज्वल कुमार साहा को जहांगीरी मोहल्ला टीओपी से कुल्टी थाना, रामजुर रहमान को ए-जोन आईसी से डिटेक्टिव डिपार्टमेंट, उत्पल घोषाल को आसनसोल नॉर्थ थाना से नियामतपुर आईसी, शिरषेंदु दास को बनबहाल आउट पोस्ट से आईसी आसनसोल साउथ पुलिस पीपी तथा सुदीप्त बिस्वास को सिटी सेंटर आईसी से जहांगीरी मोहल्ला टीओपी का प्रभारी बनाया गया है। आदेश के अनुसार प्रीतम पाल को उखड़ा आउट पोस्ट से अंडाल थाना प्रभारी, तन्मय डे को आसनसोल नॉर्थ थाना से उखड़ा आउट पोस्ट, गोपाल पात्रा को अंडाल थाना से सिटी सेंटर आईसी, रिंटू महतो को कोक ओवन थाना से बनबहाल आउट पोस्ट तथा रवींद्र कुमार झा को कुल्टी थाना से ए-जोन आईसी में स्थानांतरित किया गया है इसके अलावा मिहिर कुमार डे को नियामतपुर आईसी से आसनसोल नॉर्थ थाना, बिक्रम डे को डिटेक्टिव डिपार्टमेंट से आसनसोल नॉर्थ थाना तथा परिवीक्षाधीन उप-निरीक्षक (पीएसआई) सुरजीत कुंडू को डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) से कोक ओवन थाना में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि समय-समय पर होने वाले ऐसे प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस व्यवस्था अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनती है। नए पदस्थापन से विभिन्न थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान तथा जनसंपर्क व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। कमिश्नरेट की ओर से सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालने का निर्देश जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *