
रानीगंज/ 5 जून इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 324 की डिस्ट्रिक्ट असेंबली का आयोजन पैनोरमा रिसॉर्ट में किया गया। इस असेंबली में सेवन सिस्टर स्टेट्स के 41 क्लबों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2025-26 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न क्लबों एवं सदस्यों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ रानीगंज की अध्यक्ष अनिशा भुवालका दुबे को “प्लैटिनम प्रेसिडेंट” एवं “रिमार्केबल प्रेसिडेंट” की उपाधि से सम्मानित किया गया। वहीं ऋतिका रहेजा वाधवा को डिस्ट्रिक्ट की सर्वश्रेष्ठ आईएसओ का पुरस्कार प्राप्त हुआ।
इसके अलावा क्लब को कम्युनिटी सर्विस, यूथ डेवलपमेंट, एजुकेशन, वाटर एंड सैनिटेशन, गर्ल्स एजुकेशन सहित विभिन्न श्रेणियों में प्रशंसा एवं सम्मान प्राप्त हुआ।
क्लब अध्यक्ष अनिशा भुवालका दुबे ने इस उपलब्धि का श्रेय डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पिंकी अग्रवाल, क्लब की सभी सदस्यों, क्लब सचिव श्वेता बरनवाल, रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज, फ्रेंड्स क्लब ऑफ रानीगंज, आरआईआईटी कॉलेज, दलजीत सिंह, संदीप भालोटिया तथा अपने परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन से ही क्लब को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
