विश्व पर्यावरण दिवस पर टीडीबी कॉलेज में पौधारोपण, डॉ. सुवर्णा गांगुली ने दिया ‘एक पौधा गोद लें’ का संदेश


रानीगंज! विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रानीगंज के टीडीबी कॉलेज में फ्रेंड्स क्लब और महिला विंग इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित द आर्ट ऑफ लिविंग की प्रदेश स्तरीय मैनेजिंग कमेटी की सदस्य डॉ. सुवर्णा गांगुली भट्टाचार्य ने कहा, “हर व्यक्ति को संकल्प लेना चाहिए कि वह एक पौधा गोद ले और उसकी सेवा कर उसे पेड़ का रूप दे। तभी हमारा भारत पर्यावरण प्रदूषण से मुक्त होगा।” उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में लक्ष्मी तुरु का औषधीय पौधारोपण भी किया जाएगा।

जेईई टॉपर उमंग भूत सम्मानित:
इस अवसर पर जेईई इंजीनियरिंग परीक्षा में पूरे भारत में बेहतर रैंक लाने वाले छात्र उमंग भूत को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज के एनएसएस अधिकारी आशीष गोराई ,मास मीडिया विभाग के एमओडी डॉ सरितमा मिश्रा, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष अनीशा दुबे भूवालका, महासचिव श्वेता बरनवाल, फ्रेंड्स क्लब के महासचिव अनूप सराफ, महेंद्र बगड़िया, विष्णु मित्तल, मनीष अग्रवाल, मुकेश बरनवाल, अमित भूत और गणेश गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *