ईसीएल में उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान: वर्ष 2025–26 के लिए श्रेष्ठ क्षेत्रों व कर्मियों को किया गया पुरस्कृत

आसनसोल। कोयला उत्पादन में अग्रणी कंपनी ईस्टर्न कोल्फील्डिंस लिमिटेड (ईसीएल) ने उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और प्रदर्शन-आधारित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों, विभागों एवं कर्मियों को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह ईसीएल मुख्यालय में आयोजित महाप्रबंधक समन्वय बैठक के दौरान संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सतीश झा ने की। इस अवसर पर निदेशक (वित्त), निदेशक (तकनीकी/संचालन), निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) सहित विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। यह मंच उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देने, उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने तथा संगठन में श्रेष्ठता की प्रेरणा प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम बना।

प्रदर्शन पुरस्कार (वित्तीय वर्ष 2025–26) — क्षेत्रवार

प्रथम पुरस्कार: झांझरा क्षेत्र
द्वितीय पुरस्कार: पांडवेश्वर क्षेत्र
तृतीय पुरस्कार: सतग्राम–श्रीपुर क्षेत्र

विशेष श्रेणी पुरस्कार

एसडीएल/एलएचडी उत्पादकता में सर्वश्रेष्ठ: काजोरा क्षेत्र
कंटीन्यूस माइनर (सीएम) उत्पादकता में सर्वश्रेष्ठ: झांझरा क्षेत्र
क्षमता उपयोग में सर्वश्रेष्ठ: कुनुस्तोरिया क्षेत्र
सुरक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ: एस.पी. माइंस क्षेत्र

इस अवसर पर प्रबंधन ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धियां न केवल संबंधित क्षेत्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाती हैं, बल्कि पूरे संगठन के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी ईसीएल इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्पादन, सुरक्षा और कार्यकुशलता के नए मानक स्थापित करेगा। यह पहल कंपनी के भीतर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ-साथ कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *