पांडवेश्वर में तेज हुआ चुनावी अभियान: भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी का घर-घर जनसंपर्क, विकास के नाम पर मांगा समर्थन

 

पांडवेश्वर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर पांडेश्वर क्षेत्र में सियासी गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीतेन्द्र तिवारी ने लावदोहा क्षेत्र के कालीपुर गांव में सघन डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। तिवारी ने आम जनता से आगामी 23 अप्रैल को ईवीएम में दो नंबर बटन दबाकर कमल के चुनाव चिह्न पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने का प्रयास किया। इस अवसर पर जीतेन्द्र तिवारी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही क्षेत्र में समग्र विकास, बेहतर आधारभूत संरचना और सुदृढ़ प्रशासन सुनिश्चित कर सकती है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे उन्हें अपना आशीर्वाद दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *