
कोलकाता । माहेश्वरी समाज के सदस्य, युवा वर्ग सामाजिक, सांस्कृतिक परम्परा से जुड़े हैं । परस्पर बंधुत्व सद्भावना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए पूर्व कोलकाता माहेश्वरी सभा की ओर से परम्परागत दीपावली प्रीति सम्मेलन का आयोजन किया गया । संस्था के अध्यक्ष इंद्र कुमार डागा ने बताया समारोह में नव-निर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवर लाल राठी का सामाजिक अभिनन्दन किया गया । समाजसेवी राधेश्याम झंवर, नंदकिशोर लाखोटिया, नंदकिशोर लड्डा, गणेश बागड़ी, राकेश मोहता, विजेंद्र झंवर, राजेंद्र बागड़ी, मोहनलाल मोहता, श्याम बागड़ी, दिलीप लाहोटी, शोभा सादानी, कृष्ण मुरारी तापड़िया एवं गणमान्य कार्यकर्ताओं का स्वागत पूर्व कोलकाता माहेश्वरी सभा के कार्यकर्ताओं ने किया ।

भंवर लाल राठी ने आभार व्यक्त करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामना दी एवं सामाजिक सेवाकार्यों में हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया । साकेत बिनानी, पवन मूंधड़ा अभिषेक धुत, दीपक मूंधड़ा, मयंक बाहेती, ममता मोहता, किरण तापड़िया, रुचि मूंधड़ा, घनश्याम मनिहार, हर्षित राठी एवं कार्यकर्ताओं के सक्रिय सहयोग से दीपावली प्रीति मिलन समारोह में सभी भाव विभोर हो गये ।
