
कोलकाता । राम नवमी के अवसर पर आड़ी बांसतल्ला मोहल्ला सेवा समिति के आयोजन में पार्षद विजय उपाध्याय, विजय ओझा, महेश शर्मा, पूर्व विधायक संजय बक्शी, स्मिता बक्शी, समाजसेवी सांवरलाल अग्रवाल, स्वपन बर्मन, श्रीगोपाल कड़ेल, लाल बहादुर पाठक, मनोज गुप्ता, संजू बर्मन, पिंटू बराड़िया, सुनील अग्रवाल, मनोज जैन, एवम् अतिथियों तथा मोहल्ला के कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर भक्ति भावना से राम दरबार में पूजा – अर्चना की । दिनेश तोसावड़, राजेन्द्र टिबरेवाल, संजय तोसावड़, डॉ. जे पी वर्मा, गणेश शर्मा एवम् कार्यकर्ता प्रसाद (भंडारा) वितरण में सक्रिय रहे । सेवा समिति के सचिव सांवरलाल अग्रवाल (खरकिया) ने सभी अतिथियों, श्रद्धालु भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

