
कोलकाता । श्री विशुद्धानन्द हॉस्पिटल में इमामी फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त वेंटिलेटर मशीन को मानव सेवा को समर्पित किया गया । उद्घाटन समारोह में पिया नन्दी, संजीव विजयवर्गीय ने समाजसेवी राधेश्याम अग्रवाल, राधेश्याम गोयनका एवम् परिवार के मार्गदर्शन में किये जा रहे सेवाकार्यों की जानकारी दी । अतिथियों ने हॉस्पिटल प्रबंधन, डॉक्टरों की टीम एवं कार्यकर्ताओं की मानव सेवा की सराहना की । हॉस्पिटल की ओर से दीपक बंका ने स्वागत वक्तव्य में रोगियों के लिये तकरीबन 150 बेड – केबिन से सुसज्जित हॉस्पिटल की निरंतर प्रगति में सभी सहयोगी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया । अतिथियों का स्वागत गिरधारीलाल मस्करा, महावीर प्रसाद अग्रवाल, हेमचंद अग्रवाल, दीपक बंका, मनोज पराशर, अनिल चौधरी, दयानन्द सोनी, पवन फतेहपुरिया एवम् कार्यकर्ताओं ने किया ।

हेमचंद अग्रवाल ने बताया हॉस्पिटल के अध्यक्ष बनवारीलाल सोती, प्रधान सचिव सुरेन्द्र अग्रवाल के मार्गदर्शन में वर्तमान में 19 डायलिसिस मशीनों से प्रति माह एक हजार से ज्यादा रोगियों को डायलिसिस चिकित्सा सुविधा दी जा रही है ।

मनोज पराशर ने अस्पताल में 4 ऑपरेशन थिएटर, ऑर्थोपेडिक यूनिट, अत्याधुनिक डेंटल यूनिट, सिटी स्कैन, डिजिटल एक्स रे एवम् सभी विभागों में निरन्तर प्रगति की जानकारी दी । उन्होंने कहा स्मार्ट आई सी यू (क्लाउड फिजिशियन) की देख रेख में वेंटिलेटर सेवा निःशुल्क प्रदान की जा रही है ।

निर्मल केडिया, नरेन्द्र बागड़ी, राजेन्द्र धनानिया, विष्णु मस्करा एवम् कार्यकर्ता सक्रिय रहे । संचालन दीपक बंका एवं धन्यवाद ज्ञापन दयानन्द सोनी ने किया।
