
कोलकाता, 27 मार्च 2026: रामनवमी के पावन अवसर पर प्राचीन सेवा संस्था श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति ने चित्तरंजन एवेन्यू स्थित श्री राम मंदिर के समक्ष श्रद्धालुओं व राहगीरों को शीतल जल एवं शरबत का निःशुल्क वितरण किया। यह पहल श्री राम चंद्र जी की भव्य सवारी के मद्देनजर गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से की गई।
प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी समिति ने ग्रीष्म की तपिश से लोगों को निजात दिलाने की मुहिम चलाई। विधायक व समिति अध्यक्ष श्री विवेक गुप्ता के निर्देश पर प्रधान सचिव बिमल दीवान, सह-सचिव पवन बंसल, सुभाष सवालदावाला एवं मनोज चौधरी के नेतृत्व में यह सेवा कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय बक्शी, पार्षद विजय उपाध्याय व पार्षद राजेश सिन्हा सहित अन्य अतिथियों ने समिति के प्रयासों की खूब सराहना की। समिति सदस्य सुभाष चंद्र गोयनका, आदित्य विक्रम तुलस्यान (चीकू भाई), संतोष अग्रवाल, महेश काबरा, सुमित झुनझुनवाला, प्रकाश सांगानेरिया, महावीर नारनौली, गोबिंद पंसारी व अनु मिश्रा आदि की सक्रिय भागीदारी से वितरण सफल रहा।
समिति के उप-सचिव पवन बंसल ने बताया कि यह उनके अनवरत सेवा कार्यों का एक उदाहरण है।
