
रानीगंज/ फ्रेंड्स क्लब रानीगंज की तरफ से महिला दिवस के अवसर पर रानीगंज इंडियन बैंक की प्रबंधक पुष्पलता का सम्मान किया। संस्था के अध्यक्ष सरदार दलजीत सिंह वाधवा ने बैंक प्रबंधक को प्रमाण पत्र प्रदान किया। एवं कहा की वर्तमान समय में प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं उनके जज्बे का हम आदर करते हैं । बैंक प्रबंधक पुष्पलता ने कहा कि
यह बहुत अच्छी बात है कि हमारे लिए एक दिन 8 मार्च तय किया है जहां विश्व भर में इंटरनेशनल वूमेंस डे सेलिब्रेट करके हमें और अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है. उन्होंने कहा कि
हम सब मिलकर एक बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाए.
समाज के बेहतर और समृद्ध भविष्य के निर्माण में हम सबकी भागीदारी आवश्यक है।
