
आसनसोल। पश्चिम बंगाल प्रदेश ईकाई के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों की एक बैठक हुई जिसमे श्री निशांत कुमार जी द्वारा जनता दल युनाइटेड की पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा पश्चिम बंगाल राज्य इकाई की ओर से उनका अभिनन्दन तथा स्वागत किया गया।
पश्चिम बंगाल प्रदेश ईकाई श्री निशांत कुमार जी के नेतृत्व मे पुरी निष्ठा तथा विश्वास व्यक्त करता है तथा उम्मीद करता है कि पार्टी न सिर्फ बिहार मे बल्कि पुरे भारतवर्ष मे पार्टी संगठन को मजबूत मिलेगी।
पश्चिम बंगाल प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष श्री अमिताभ दत्त जी के नेतृत्व मे जल्द ही एक शिष्टमंडल पटना जाकर उनसे मुलाकात कर उन्हें बधाई शुभकामना तथा आशीर्वाद तथा उनके पश्चिम बंगाल प्रदेश मे आने का न्योता देने जायेगा।
अन्त मे सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर से पार्टी के सर्वोच्च नेता तथा अध्यक्ष माननीय नीतीश कुमार जी से अपील कि वे श्री निशांत कुमार जी को विधिवत पार्टी के संगठन तथा बिहार सरकार मे जिम्मेवारी सुनिश्चित करने का कष्ट करें।
इसकी जानकारी पश्चिम बंगाल प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के महासचिव सुभाष सिंह ने दी
