
चित्तरंजन, 8 मार्च, 2026: चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) स्थित बासंती इंस्टिट्यूट हॉल में 7 मार्च, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह पूर्वक मनाया गया। । समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री मोहित चंद्रा, महाप्रबंधक, चिरेका को आयोजक समिति के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत की गयी। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री रंजन मोहंती,मुख्य कार्मिक अधिकारी,प्रमुख विभागाध्यक्ष सहित वरीय अधिकारी, चिरेका महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं, महिला कर्मचारी और पर्यवेक्षकगण उपस्थित थे।
श्री मोहित चंद्रा , महाप्रबंधक, मुख अतिथि ने समारोह में अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन महिला अधिकारों के प्रति जागरुकता बढ़ाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए जागरूक करने का दिन है। महिलाओं के योगदान बिना परिवार और समाज का निर्माण अधूरा है। उन्होंने चिरेका परिवार की महिलाओं को इस दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि चिरेका के प्रगति में आप सभी का योगदान अति बहुमूल्य है।
समारोह में महिला कर्मचारियों द्वारा स्वागत गान और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को महाप्रबंधक महोदय द्वारा सम्मानित किया गया
