मारवाड़ी बालिका विद्यालय में डिजिटल टाटा एज स्मार्ट क्लासेस का उद्घाटन ।

कोलकाता । बड़ाबाज़ार के प्रतिष्ठित मारवाड़ी बालिका विद्यालय (शिक्षायतन फाउंडेशन की एक यूनिट) ने अपनी स्थापना के 106 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। विद्यालय के अध्यक्ष के.डी. अग्रवाल की पहल से विद्यालय परिसर में ‘टाटा एज स्मार्ट क्लासेस’ का उद्घाटन किया गया । यह निर्णय छात्राओं को डिजिटल युग की वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से लिया गया है । इस महत्वपूर्ण डिजिटल परियोजना का उद्घाटन मुख्य अतिथि ललित बेरीवाल (श्याम स्टील – स्पॉन्सर ऑफ डिजिटल इक्विपमेंट्स) के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ । श्याम स्टील फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त डिजिटल उपकरणों और पूर्ण सहयोग से अब छात्राएं कठिन विषयों को आधुनिक तकनीक, ग्राफिक्स और डिजिटल एनिमेशन के माध्यम से अधिक सुगमता और रुचि के साथ समझ सकेंगी । अनवेलिंग द न्यू एरा ऑफ स्मार्ट लर्निंग के संकल्प के साथ शुरू की गई यह अत्याधुनिक सुविधा कक्षा आठ से दस तक की छात्राओं के लिए समर्पित है । शिक्षायतन फाउंडेशन के विनोद अग्रवाल, प्रोफेशनल एजुकेटर अभिजीत साव, विशिष्ट अतिथि गोपी मूंधड़ा, अविनाश गुप्ता, के.के. सेकसरिया, वरिष्ठ पत्रकार सुधांशु शेखर और संजय अग्रवाल का स्वागत विद्यालय के अध्यक्ष के.डी. अग्रवाल, सचिन सुधा जैन और प्रिंसिपल विभा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया । अतिथियों ने शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा शिक्षा में तकनीक का समावेश आज की सबसे बड़ी अनिवार्य आवश्यकता है। के.डी. अग्रवाल के नेतृत्व में विद्यालय प्रबंधन शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस नई उपलब्धि पर विद्यालय की शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने अपार हर्ष व्यक्त किया है । विद्यालय प्रबंधन समिति का मानना है कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्राओं के सीखने के स्तर में व्यापक सुधार आएगा और वे तकनीकी रूप से अधिक सक्षम बनेंगी व समिति साइंस विषय को उच्च माध्यमिक में नए सेशन से शामिल करने का प्रयासरत है । सचिव सुधा जैन ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *