कोलकाता में अखिल भारतीय गौड़ ब्राह्मण सभा का भव्य होली प्रीति सम्मेलन : रंगों से सराबोर हुआ मायरा बैंक्वेट

कोलकाता, 7 मार्च (नि.प्र.)। अखिल भारतीय गौड़ ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में शनिवार को मायरा बैंक्वेट में आयोजित होली प्रीति सम्मेलन समारोह ने समाजजनों को रंग-गुलाल और भाईचारे की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में सैकड़ों सदस्यों ने पारंपरिक होली के रंगों के साथ उत्सव मनाया, जो सामुदायिक एकता का प्रतीक बना।

समाज के गणमान्य लोगों के अलावा पूर्व पुलिस अधिकारी राजेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रधान अतिथि पंडित मालीराम शास्त्री, पंडित बजरंग लाल शर्मा और पार्षद महेश शर्मा और संस्था के संरक्षक और संस्थापक सदस्यों ने अपनी गरिमामयी   उपस्थित से  कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ! समारोह अध्यक्ष पवन भुवानिया की अध्यक्षता में चला यह आयोजन सामुदायिक सद्भाव का संदेश दे गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेहमानों का स्वागत करने के बाद सचिव जगमोहन जोशी के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, “होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और एकता का प्रतीक है। समाज को मजबूत बनाने के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक हैं।”  संस्था के अध्यक्ष आनंद शर्मा ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

समारोह के संयोजक संजीव मिश्रा ने सजावट का शानदार प्रबंध किया, जबकि मंच संचालन रवि शर्मा ने बखूबी निभाया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकगीत, नृत्य और होली के भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। लोगों ने रंगों की होली खेलकर भरपूर आनंद लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील शर्मा, अनिल दत्त शर्मा, गणेश डॉकवाल, विकास शर्मा, मनोज शर्मा और विनोद शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। ऐसे आयोजनों से गौड़ ब्राह्मण समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाइयां मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *