आसनसोल के कुल्टी में थाना मोड़ से रेलवे स्टेशन तक सड़क मरम्मत कार्य शुरू, कांग्रेस नेताओं ने मिठाई बांटकर जताई खुशी

सड़क जर्जर होने से लोगों को हो रही थी भारी परेशानी, सेल प्रबंधन के प्रति जताया आभार

आसनसोल। सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी प्रबंधन द्वारा शुक्रवार को थाना मोड़ से लेकर कुल्टी रेलवे-स्टेशन तक सड़क मरम्मती का कार्य आरंभ किया गया। जिसको लेकर कुल्टी ब्लांक कांग्रेस के अध्यक्ष सुकांत दास के नेतृत्व कार्य आरंभ होने पर खुशी जाहिर की और लोगों के बीच मिठाई बांटी गई। इस दौरान कुल्टी ब्लांक कांग्रेस के अध्यक्ष सुकांत दास ने बताया कि कुल्टी की लाइफ लाइन कहे जाने कुल्टी रेलवे-स्टेशन से लेकर थाना मोड़ तक सड़क जर्जर हालत में थी। सड़क मरम्मती को लेकर सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के एजीएम एचआर कामिॅक जेड आदिल को ज्ञापन भी सौंपा गया था और सड़क नहीं बनने पर आंदोलन के लिए भी कहां गया था। लेकिन सेल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया था। कारण इस क्षेत्र में चार हाइ स्कूल, आधा दर्जन प्राथमिक विद्यालय के अलावा कुल्टी कालेज भी हैं और आने जाने के लिए इस सड़क का इस्तेमाल किया जाता हैं। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के एसीपी, डीसीपी, ट्रैफिक कार्यालय तथा कुल्टी थाना भी इस क्षेत्र में हैं। जिससे अनुमान लगाया जा सकता हैं कि यह सड़क कितनी महत्वपूर्ण हैं। इस सड़क के बन जाने से लोगों को राहत मिलेगी। वर्षा के पूर्व सड़क बन कर तैयार हो जायेगी। जिसके लिए सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया गया हैं। इस दौरान कुल्टी ब्लांक कांग्रेस के इम्तियाज खान, हसन खान, बाबू बनर्जी, बबन बाउरी, मलय मडंल, पंकज चक्रवर्ती, सलाहुद्दीन, राजू, वसिम अंसारी समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *