बराकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 5.05 करोड़ की नई बिल्डिंग का शिलान्यास, लंबे आंदोलन के बाद मिली सौगात

आसनसोल। आसनसोल जिला अस्पताल के सीएमओ ने बराकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच करोड़ पांच लाख रुपए की लागत से बनने वाले नए भवन का शिलान्यास किया है। जिससे क्षेत्रवासियों के खुशी की लहर है । जिसकी जानकरी शुक्रवार को युवा कांग्रेस के रवि यादव ने दी हैं। इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित रानी बांग्ला अस्पताल उर्फ बराकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेस ने कई बार आंदोलन कर चुंकी हैं। कुल्टी के हजारों नागरिकों का धैर्य और संघर्ष रंग लाया । इस संबंध में जिला यूथ कांग्रेस के रवि यादवने बताया कि पार्टी के बैनर तले किया गया आंदोलन आज सफल हुआ । उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में दो बार बराकर बस स्टैंड के समीप भूख हड़ताल और वर्ष 2025 जुलाई महीने में जिला शासक कार्यालय के पास अनशन सड़क जाम और सीएमओ ऑफिस के घेराव के बाद आज यह सफलता लोगों को मिली है । उन्होंने बताया कि आखिरकार जिला के सीएमओ खुद अस्पताल परिसर में पहुंचे और नारियल फोड़ कर 5 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाली नई बिल्डिंग के कार्य का शिलान्यास किया । उन्होंने आश्वासन दिया कि एक वर्ष में यह कार्य पूरा हो जाएगा और अब यहां अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी । इस दौरान रवि यादव ने सीएमओ को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और इस कार्य के लिए यहां की जनता की ओर से उन्हें बधाई दी और कहा कि लोगों की एक जुटता ने यह असंभव कार्य को भी संभव कर दिखाया हैं। जिसका लाभ लाखों लोगों को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *