कुल्टी में परिवर्तन संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, भाजपा विधायक ने कहा,बंगाल में बदलाव अब तय

मां कल्याणेश्वरी मंदिर से शुरू हुई यात्रा कुल्टी पहुंची, विधायक डॉ. अजय पोद्दार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व आम लोगों में दिखा उत्साह

आसनसोल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। मां कल्याणेश्वरी मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा शुक्रवार को कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में पहुंची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ इसका स्वागत किया।
कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ. अजय पोद्दार के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान कई स्थानों पर मंच बनाए गए थे, जहां रुककर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश के महान महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने कहा कि मां कल्याणेश्वरी मंदिर से शुरू हुई इस परिवर्तन संकल्प यात्रा को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कुल्टी विधानसभा के विभिन्न इलाकों में केवल भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि आम लोग भी इस यात्रा के स्वागत के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि कुल्टी क्षेत्र का दौरा करने के बाद यह यात्रा आगे पुरुलिया के लिए रवाना होगी।
वहीं आसनसोल सांगठनिक जिला के वाइस प्रेसिडेंट अभिजीत आचार्य ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर लोगों के बीच जो उत्साह दिखाई दे रहा है, वह इस बात का संकेत है कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में बाराबनी में भाजपा की रैली पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया। उनका कहना था कि टीएमसी को अब यह एहसास हो गया है कि लोग अपनी इच्छा से भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं और राज्य में परिवर्तन की लहर बन रही है। इसी बौखलाहट में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *