
पद्मश्री विभूषित आचार्य नित्यानंद सुरीश्वर महाराज द्वारा लिखित युगद्रष्टा विजय वल्लभ महाराज से प्रेरणा ।
कोलकाता । मुनि रविन्द्र विजय महाराज एवं मुनि महेन्द्र विजय महाराज के सानिध्य में श्री वर्द्धमान जैन संघ में युगद्रष्टा विजय वल्लभ सुरीश्वर महाराज के प्रेरक जीवन पर नाट्य मंचन का शुभारम्भ समाजसेवी कमल सिंह रामपुरिया, जितेन्द्र मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।

पद्मश्री विभूषित आचार्य नित्यानंद सुरीश्वर महाराज द्वारा लिखित युगद्रष्टा विजय वल्लभ महाराज से प्रेरणा लेकर मोतीचंद दुगड़ द्वारा नाट्य रूपांतरण, विजय दमानी के निर्देशन में अमित कोचर (नेपथ्य), भजन प्रवाहक दिलीप दुगड़, हेमन्त बांगाणी, विशिष्ट सहयोगी आशीष कोचर एवं कलाकारों के अभिनय की सभी ने सराहना की ।

श्री वर्धमान जैन संघ के ट्रस्टी कमल सिंह रामपुरिया, विजय चन्द बैद, रतनचंद बांगानी, महेन्द्र सुराणा, दिलीप दुगड़, विनीत रामपुरिया, नरेन्द्र बांठिया एवं चातुर्मास प्रबंध समिति के संयोजक माणकचन्द सेठिया, शांतिलाल रामपुरिया, मोहनलाल कोचर, पारस सावनसुखा, महेन्द्र रामपुरिया, सुरेश बांगानी, शिखरचंद बांठिया, सौरभ सुराणा, आनंद बांगानी, अतुल, निर्मल, नवरतन, विजय कोचर एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।
