आसनसोल ग्राम में 20वां बसंत उत्सव धूमधाम से संपन्न, भव्य प्रभात फेरी में उमड़ा जनसैलाब

आसनसोल। आसनसोल बसंत उत्सव समिति की पहल पर इस वर्ष उनका 20वां बसंत उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे ग्राम में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। इस आयोजन में कचिकांचों यानी छोटे बच्चों से लेकर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उत्सव के अवसर पर रामसायर मैदान से एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसने पूरे आसनसोल ग्राम का भ्रमण किया। प्रभात फेरी के दौरान पारंपरिक और सांस्कृतिक रंग देखने को मिला। इस प्रभात फेरी में कीर्तन की टोली के साथ-साथ धामसा और मादल वादकों की टीम भी शामिल रही। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। आयोजन में ग्रामवासियों की भागीदारी ने उत्सव को विशेष बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *