
जामुड़िया। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए पश्चिम बर्दवान जिला में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई है। जैसे-जैसे चुनाव की तिथि निकट आ रही है, वैसे-वैसे प्रशासनिक सक्रियता और चुनावी गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में भी प्रशासन पूर्णतः सतर्क और मुस्तैद दिखाई दे रहा है। मंगलवार को श्रीपुर फाड़ी के प्रभारी मेहराज अंसारी के नेतृत्व में केंद्रीय बलों के जवानों ने व्यापक रूट मार्च निकाला। यह मार्च श्रीपुर के तीनपटिया क्षेत्र से प्रारंभ होकर श्रीपुर तीन नंबर, सिटी सेंटर, मुसनाबाद, नाजीरपाड़ा, मुक्कारी मोहल्ला, न्यू सेंटर तथा श्रीपुर बाजार होते हुए पुनः तीनपटिया में समाप्त हुआ। इसके उपरांत नींघा बाजार क्षेत्र में भी केंद्रीय बलों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।रूट मार्च के दौरान केंद्रीय बलों के जवानों ने विभिन्न संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें निर्भय होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।जवानों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संभावित चुनौतियों का आकलन भी किया। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की गश्त और फ्लैग मार्च को तेज कर दिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय बलों की तैनाती का मुख्य उद्देश्य आम जनता के मन से किसी भी प्रकार की आशंका या भय को समाप्त करना है। आगामी दिनों में भी संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पैदल मार्च और निगरानी जारी रहेगी, ताकि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया जा
