पुरुलिया कपूर बागान पटाखा फैक्ट्री में धमाका, तीन घायल

=विपक्ष को पूरी तरह खत्म करने की कोशिश

=सांसद ने की एनआईए जांच की मांग

पुरुलिया : विरोधियों का मुख्य मकसद विपक्ष को खत्म करना था। जिहादी पुरुलिया शहर में बम बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे। पुलिस इस घटना में शामिल है। पुरुलिया के भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो एनआईए जांच की मांग की।
पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने गुरुवार को पुरुलिया शहर के वार्ड नंबर 21 के कपूर बागान इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके की जगह का दौरा किया। उन्होंने लोकल लोगों से बात की। वहीं, सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा, यहां बम बनाने की फैक्ट्री थी। जब लोकल लोगों ने पुलिस से शिकायत की तो कोई एक्शन नहीं लिया गया। उल्टा पुलिस ने लोकल लोगों को ही डांटा। इसके पीछे एक रहस्य है। इसमें जिहादी शामिल हैं। दीदी के राज में पश्चिम बंगाल का पुरुलिया फ्री जोन माना जाता था।
इसीलिए पुरुलिया शहर में यह घटना हुई। हम इस घटना की एनआईए जांच चाहते हैं। हम चाहते हैं कि पुलिस में कौन शामिल था, इसकी जांच हो। यह घटना जिहादियों के वोट लूटने और बम विस्फोट करने से जुड़ी है। उन्होंने पहले भी अलग-अलग जगहों पर ऐसा किया है। वे विपक्ष को पूरी तरह खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।
कल संध्या पुरुलिया शहर के वार्ड नंबर 21 में कपूर बागान पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो फायर इंजन से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद इलाके को बैरिकेड्स से घेर दिया गया। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। इस तरह की घटना ने पुरुलिया जिले के अलग-अलग इलाकों को झकझोर कर रख दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *