दुर्गापुर में डीवीसी की 800 मेगावाट परियोजना को मिली गति

दुर्गापुर। दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) की 800 मेगावाट नई विद्युत इकाई परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए दुर्गापुर अनुमंडल कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में सांसद कीर्ति आजाद, जिलाधिकारी पन्नमबलम एस. और डीवीसी के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में परियोजना की तकनीकी बाधाओं को दूर करने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हुए काम तेज करने पर चर्चा हुई। 7,000 पेड़ों की कटाई के बदले डीवीसी 35,000 पौधे लगा चुका है तथा 1,000 पेड़ों के प्रत्यारोपण की योजना बनाई गई है। परियोजना से क्षेत्र में रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *