
आसनसोल। आसनसोल में आयोजित तस्वीर मेले के कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मंत्री मलय घटक शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मेले की सराहना करते हुए कहा कि यहां कलाकारों द्वारा स्वयं अपने हाथों से बनाई गई तस्वीरों को प्रदर्शनी के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिन्हें लोग देखकर खरीद भी रहे हैं।
मंत्री मलय घटक ने कहा कि आसनसोल के लिए यह सौभाग्य की बात है कि यहां इतनी बड़ी संख्या में कलाकार मौजूद हैं, जो एक से बढ़कर एक कलाकृतियों और तस्वीरों का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की कला और संस्कृति को आज भी जीवित रखा जाना बेहद सराहनीय है। उन्होंने आगे कहा कि आसनसोल के कलाकार अपनी कला के माध्यम से न केवल शहर की पहचान को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी संजोकर रखे हुए हैं
