यात्री साथी ऐप को लेकर आसनसोल जिला अस्पताल में ट्रैफिक विभाग का जागरूकता कार्यक्रम

आसनसोल। यात्री साथी ऐप को लेकर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग की ओर से आसनसोल जिला अस्पताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यात्री साथी ऐप के माध्यम से एंबुलेंस सुविधा किस तरह से प्राप्त की जा सकती है, इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान एंबुलेंस चालकों के साथ संवाद स्थापित किया गया और उन्हें ऐप के उपयोग से संबंधित जानकारी दी गई, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिटेंडेंट सहित अन्य समाजसेवी भी उपस्थित रहे। वहीं, पुलिस की ओर से एंबुलेंस चालकों से अपील की गई कि वे यात्री साथी ऐप के उपयोग को बढ़ावा दें, ताकि हर मरीज और उसके परिजन इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *