आसनसोल। आसनसोल के बीएनआर मोड़ पर तृणमूल कांग्रेस की लीगल सेल की ओर से एक प्रतिवादी सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में भाजपा एवं अन्य राजनीतिक दलों द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ जमकर विरोध जताया गया।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार झूठा प्रचार कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि झूठे आरोप, भ्रम और अफवाहें फैलाकर भाजपा अपना राजनीतिक वर्चस्व स्थापित करना चाहती है, जिसे किसी भी हाल में सफल नहीं होने दिया जाएगा। कार्यक्रम में एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया गया और झूठे प्रचार को रोकने की अपील की गई। इस प्रतिवादी सभा में विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के मंत्री मलय घटक, आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक सहित तृणमूल लीगल सेल के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
