पश्चिम बंगाल में IPS अधिकारियों के तबादले, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार के गृह एवं पहाड़ी मामलों के विभाग की ओर से IPS अधिकारियों के तबादले से संबंधित अधिसूचना जारी की गई है। पुलिस सेवा प्रकोष्ठ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्यपाल की स्वीकृति से कुल पांच IPS अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह तबादले अधिकारियों द्वारा नए पद का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगे और अगले आदेश तक लागू रहेंगे।
जारी आदेश के अनुसार, सचिन, IPS, जो वर्तमान में न्यू टाउन, विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट में डीसी पद पर कार्यरत थे, उन्हें CO, RAF बटालियन, डाबग्राम, सिलीगुड़ी के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं ज्योतिर्मय रॉय, IPS, जो CO, EFR, प्रथम बटालियन के पद पर तैनात थे, उन्हें डीसी, न्यू टाउन, विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंद्र शेखर बर्धन, IPS, जो SS, CID, पश्चिम बंगाल के पद पर कार्यरत थे, उन्हें एसपी, होम गार्ड नियुक्त किया गया है।इसके अलावा धृतिमान सरकार, IPS, जो SS, IB, पश्चिम बंगाल में तैनात थे, उन्हें एसपी, मुर्शिदाबाद पुलिस जिला का प्रभार सौंपा गया है।
वहीं कुमार सनी राज, IPS, जो अब तक एसपी, मुर्शिदाबाद पुलिस जिला के पद पर कार्यरत थे, उन्हें SS, IB, पश्चिम बंगाल नियुक्त किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये नियुक्तियां जनहित में की गई हैं। यह आदेश 31 जनवरी 2026 को जारी किया गया है और इसे डीआईजी (पर्सोनल), पश्चिम बंगाल द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *