
कोलकाता । श्री माथुरवैश्य नवयुवक सेवा समिति (माथुरवैश्य समाज) के क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में विजेता द वॉरियर्स टीम को अतिथियों ने सम्मानित किया । साल्टलेक में क्रिकेट टूर्नामेंट में समाज के वरिष्ठ वीरेंद्र गुप्ता (बी दयाल), हरि प्रकाश गुप्ता, अमित गुप्ता (पोस्ता), अनुपम गुप्ता, किशन लाल गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता (कपूर वाले), सतीश गुप्ता (सीताराम), महेंद्र गुप्ता, मनोज, विवेक, मुकेश, राधेश्याम, नीरज, राजेश गुप्ता, पवन गुप्ता, शरद गुप्ता, राम,अरुण, बबलू, राजू (दमदम) एवम् सामाजिक कार्यकर्ताओं का स्वागत श्री माथुर वैश्य नवयुवक सेवा समिति के अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता (धोनी), राजकुमार, सचिव सुमित गुप्ता, संयोजक राजेंद्र गुप्ता (टिंकू),अनिल, अंकित, दिवाकर, दीपक, सुनील, संतोष एवं कार्यकर्ताओं ने किया । अजय (बंटी), सन्नी, अरविंद, सचिन, अमन, महेश, अमित (ए के), कन्हैया, सचिन, सिद्धांत, गिरिराज गुप्ता, राजकुमार (लाला), अनिल (टिकियापाड़ा) अभय (गोलाबाड़ी) एवम् कार्यकर्ता क्रिकेट टूर्नामेंट की सफलता के लिये सक्रिय रहे । संस्था ताड़केश्वर श्रावण मेला सेवा शिविर, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवम् खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन गत 25 वर्षों से कर रही है ।
