भाजपा सांसद की पत्नी अरुणा मार्डी टीएमसी में शामिल, भाजपा को झटका

 

विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू की पहली पत्नी अरुणा मार्डी ने भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सदस्यता ग्रहण की।
कोलकाता स्थित टीएमसी भवन में राज्य मंत्री ब्रात्य बसु और बीरबाहा हांसदा की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी जॉइन की। इस अवसर पर अरुणा मार्डी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के विकास कार्यों से प्रभावित हैं और अब आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए टीएमसी के मंच से काम करेंगी।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह दलबदल आगामी चुनावों से पहले भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *