समर्पण ट्रस्ट एवं अंतरराष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस


कोलकाता। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं समर्पण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कोलकाता स्थित आनंद हाउस, 43-बी, जतिन्द्र मोहन एवेन्यू में भव्य एवं गरिमामय ध्वजारोहण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
प्रातः 11:30 बजे आयोजित इस समारोह में राष्ट्रध्वज फहराकर संविधान, लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक दायित्व के प्रति संस्थाओं की प्रतिबद्धता को पुनः दृढ़ किया गया। कार्यक्रम में आमास एवं समर्पण ट्रस्ट के पदाधिकारीगण, सदस्य, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के पश्चात संपूर्ण परिसर देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *