बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत, महाराष्ट्र में राजनैतिक शोक की लहर

 

 महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दिग्गज नेता अजीत पवार की बुधवार सुबह एक विमान हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मुंबई से बारामती आ रहे चार्टर्ड प्लेन ने सुबह 8:45 बजे एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश कर लिया। विमान में सवार अजित पवार समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

https://x.com/ANI/status/2016363909725475319?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2016363909725475319%7Ctwgr%5E490f1d4813f264211b989a60f98a265e7e05c2f7%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लैंडिंग गियर में खराबी या खराब मौसम के कारण विमान रनवे पर फिसल गया और आग पकड़ ली। बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई की, लेकिन सभी यात्रियों की मौत पुष् हो चुकी है। अजित पवार जिला परिषद चुनावों के लिए रैलियों में भाग लेने आ रहे थे। उनके अलावा क्रू मेंबर और सहयोगी भी सवार थे।

यह हादसा महाराष्ट्र की राजनीति के लिए करारा झटका है। बारामती उनका गढ़ था, जहां उन्होंने हाल ही में परिवार के सदस्यों को हराया था। एनसीपी और महायुति गठबंधन स्तब्ध है। सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार व पार्थ पवार बारामती रवाना हो चुके। डीजीसीए ने जांच शुरू कर दी है। पूरे देश में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *