विधायक अग्निमित्रा पाल ने दामोदर घाट पर छतिग्रस्त पंप हाउस का दौरा किया,अवैध बालू खनन रोकने की चेतावनी, अन्यथा होगा आंदोलन

आसनसोल। आसनसोल दक्षिण विधानसभा की विधायक अग्निमित्रा पाल ने मंगलवार को आसनसोल के बर्नपुर स्थित दामोदर घाट और क्षतिग्रस्त कालाझरिया पंप हाउस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अवैध बालू खनन को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर हामला किया। विधायक अग्निमित्रा पाल ने आरोप लगाया कि दामोदर नदी से बेतहाशा बालू की चोरी हो रही है, जिससे नदी का प्राकृतिक स्वरूप खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि बालू माफियाओं की वजह से नदी की तलहटी में जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। जो नदी में नहाने जाने वाली महिलाओं और स्थानीय निवासियों के लिए गहरे गड्ढे मौत का जाल बनते जा रहे हैं। विधायक ने चिंता व्यक्त की कि बालू निकालने के कारण पाइपलाइन ब्रिज के पिलर जर्जर और कमजोर हो गए हैं। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है और शहर की जलापूर्ति ठप हो सकती है.लेकिन प्रशासन इस गंभीर स्थिति की अनदेखी कर रहा है।उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर बालू माफियाओं के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने तुरंत अवैध खनन नहीं रोका और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए, तो भाजपा इसके खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *