रानीगंज मे डीवाईएफआई की ओर से औद्योगीकरण और रोजगार की मांग को लेकर विरोध रैली का आयोजन

रानीगंज। वामपंथी युवा संगठन डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) की ओर से पुरे प्रदेश साथ-साथ जिले भर मे औद्योगीकरण और रोजगार की मांग को लेकर विरोध रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे आज डीवाईएफआई की ओर से रानीगंज में औद्योगीकरण और रोजगार की मांग को लेकर एक विशाल विरोध रैली निकाली। यह पदयात्रा रानीगंज के बल्लभपुर पेपर मिल से शुरू होकर एनएसबी रोड और शिशु बागान मोड़ होते हुए सियारसोल राजबाड़ी के पास पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने लगभग 15 मिनट तक पथ अवरोध कर अपना विरोध दर्ज कराया. इस उपरांत एक पथ सभा का आयोजन किया गया। वही इस मौके पर डेमोक्रेटिक युथ फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के नेता ध्रुव ज्योति साहा ने कहा कि 2009 में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय बुद्धदेव भट्टाचार्य ने बल्लभपुर पेपर मिल को पुनर्जीवित किया था, लेकिन टीएमसी शासन में यह फिर से बंद हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में नए कारखाने खुलने के बजाय पुराने भी बंद हो रहे हैं। लेकिन वामपंथी पूरे प्रदेश के साथ-साथ क्षेत्र में भी कारखाने को खोलने के लिए प्रतिबद्ध हैं और 17 जनवरी को बकरेश्वर ताप विद्युत केंद्र से वामपंथियों द्वारा यह आंदोलन शुरू किया गया है और यह आंदोलन कब तक जारी रहेगा जब तक औद्योगिकरण शुरू नहीं किया जाता उन्होंने कहा कि वामपंथियों की मांग है कि कारखाने की जमीन पर कारखाना ही बनाना होगा और इस तरह का माहौल बनाना होगा जिससे कि युवाओं को रोजगार मिले वहीं जब उनसे पूछा गया कि वामपंथी चुनाव में सफलता हासिल क्यों नहीं कर पा रहे हैं तो उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ चुनाव में बंगाल में भाजपा और टीएमसी की मिली भगत की वजह से सही तरीके से चुनाव नहीं हुआ था लेकिन इस बार वामपंथी तैयार है और किसी भी तरह के धांधली नहीं होने दी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *