दुर्गापुर में स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में फ्लेबोटॉमी प्रशिक्षण कोर्स की महत्वपूर्ण पहल

दुर्गापुर। दुर्गापुर में स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए फ्लेबोटॉमी प्रशिक्षण कोर्स की ओर महत्वपूर्ण शुरुआत की गई है। यह कोर्स 21 जनवरी 2026 से दुर्गापुर स्थित वंडर कोचिंग केंद्र में प्रारंभ हुआ है और पहले चरण में 60 छात्रों के साथ इसकी शुरुआत की गई है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अंबुजा नियोटिया द्वारा एयर वाटर कंपनी के सहयोग से शुरू किया गया है। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित रक्त संग्रह प्रक्रिया, क्लिनिकल अनुशासन तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षकों के अनुसार, यह कोर्स पूरी तरह से हैंड्स-ऑन और उद्योग-उन्मुख है, जिससे छात्रों को वास्तविक चिकित्सा वातावरण में कार्य करने की व्यावहारिक दक्षता प्राप्त होगी। स्थानीय छात्रों के बीच इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में यह पहल दुर्गापुर के लिए एक सराहनीय और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *