
जामुड़िया। जामुड़िया के केंदा महाप्रभु सेवाश्रम ने मंगलवार को वार्षिक उत्सव 2026 के उपलक्ष्य में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। रानीगंज के एमजेएम लायंस नेत्र अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर के दौरान लगभग 500 लोगों की नेत्र जांच किया गया जिसमें से 50 लोगों का ऑपरेशन किया जाएगा।वही दोपहर में आश्रम प्रांगण में वार्षिक उत्सव के अवसर पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस दौरान चार भाग में आयोजित प्रतियोगिता में 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।वही देर शाम को वार्षिक उत्सव का शुभ उद्घाटन तथा “अंजली” नामक सेवाश्रम की वार्षिक पत्रिका का 23 वा अंक प्रकाशित किया गया।केंदा महाप्रभु सेवाश्रम के अध्यक्ष विकास बनर्जी(पानु) तथा सचिव डॉक्टर बिरेश कुंडू ने कहा कि तीन दिन व्यापी वार्षिक उत्सव का आगाज निःशुल्क नेत्र जांच शिविर से हुआ।वही बुधवार को उत्सव के दूसरे दिन सुबह में मंगल आरती तथा प्रभातफेरी निकली जाएगी।उन्होंने बताया कि प्रभातफेरी के पश्चात पूजा पाठ,नामकीर्तन,भोग अर्थ,अन्नकूट दर्शन,भगवान को भोग वितरण के पश्चात नर नारायण सेवा का आयोजन किया जाएगा।वही देर रात को पालकृतन का आयोजन होगा।वही गुरुवार तीसरे दिन प्रतिभागियों की बीच पुरस्कार वितरण तथा कविता पाठ के साथ तीन दिवसीय उत्सव का समापन हो जाएगा।
