भारतीय साहित्य संगम ने मनाया गणतंत्र दिवस


हावड़ा, 27 जनवरी। हावड़ा की स्वनामधन्य संस्था ‘भारतीय साहित्य संगम ‘के तत्वावधान में आयोजित परिचर्चा का विषय ‘वैश्विक पटल पर भारत ‘पर सभी साहित्यकारों ने अपने-अपने तरीके से विचार रखें। समारोह अध्यक्ष कृष्णानंद मिश्र ने कहा कि आज के दौर को यदि भारतीय गणतंत्र का अमृत काल मान लिया जाए तो यह हमें आत्म विश्वास, आत्म सम्मान और आत्म निर्भरता के काल का भरोसा दिलाता है। ध्यान रखना होगा जहाँ अधिकारों को लेकर जागरूक रहना जहाँ आवश्यक है वही कर्तव्यों के प्रति भी हमें जिम्मेदारी का भाव बनाए रखना होगा। प्रधान अतिथि सत्य देव मिश्र, मुख्य अतिथि राम शिरोमणि उपाध्याय ‘पथिक जौनपुरी ‘,और विशिष्ट अतिथि विद्या प्रसाद साथी ने भी वक्तव्य रखे। प्रथम सत्र का संचालन संस्था अध्यक्ष केशरी कुमार तिवारी तथा दूसरे सत्र काव्य गोष्ठी का संचालन प्रदीप कुमार धानुक ने किया। जिन्होंने राष्ट्र भाव धारा की कविताएँ पढीं उनमें नन्दू बिहारी, प्रवेश पटियालवी, मोहम्मद अय्यूब वारसी ‘कोलकतवी ‘,जतिब हयाल, अश्वनी कुमार राय, ओमप्रकाश चौबे, कमला पति पाण्डेय ‘निडर ‘,कमलेश पाण्डेय, मनोज राजेंद्र मिश्र, डाॅ मनोज मिश्र, रामपुकार सिंह ‘पुकार गाजीपुरी ‘,डाॅ राजन रमण, विजय इससर ‘वत्स ‘ने रचनाएँ सुनाकर खूब तालियाँ बटोरी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन संस्था सचिव बिहारी लाल चौधरी ने दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *